नेशनल
मशहूर हीरा कारोबारी और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट किया “नवभारत रत्न”
नई दिल्ली। मशहूर हीरा कारोबारी और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खास भेंट दी है। दरअसल गोविंद ढोलकिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के नक्शे के आकार में तराशे गए प्राकृतिक हीरे को उन्हें भेंट किया है। बता दें कि इस हीरे को ‘नवभारत रत्न’ नाम दिया गया है। भारत के नक्शे के आकार में तराशा गया एक प्राकृतिक हीरा, जिसे “नवभारत रत्न” नाम दिया गया है। यह 2.120 कैरेट का उत्कृष्ट हीरा भारत की एकता, सुंदरता और अनंत चमक का प्रतीक है, जिसे सूरत के कुशल शिल्पकारों ने बड़ी बारीकी और मेहनत से तैयार किया है।
लगभग 3700 मिनट की मेहनत, योजना और बारीक प्रक्रिया के बाद यह हीरा तैयार हुआ है। यह न केवल देश की समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक श्रद्धांजलि भी है।
“नवभारत रत्न” हीरे की उत्कृष्टता कारीगरी और समर्पण का जीता-जागता प्रमाण है, जो रत्न कलाकार राजेशभाई कछाड़िया और विशालभाई इटालिया जैसे विशेषज्ञों की मेहनत से साकार हुआ। राजेशभाई, जिन्होंने SRK में 14 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है, ने भारत का नक्शा तैयार करने में 40 घंटे का समय दिया, और अपने कार्य को एक सैनिक के बलिदान के समान माना। उनका उत्साह गुजरात से उनकी गहरी भावनात्मक जुड़ाव से प्रेरित था। वहीं, विशालभाई, जो एसआरके में 6 वर्षों से कार्यरत हैं, ने इस हीरे की गिर्डल को 22 घंटों तक बारीकी से पॉलिश किया। दोनों ने मिलकर “नवभारत रत्न” को जुनून, कौशल और एक उज्जवल भविष्य की दृष्टि से परिपूर्ण किया।”नवभारत रत्न” केवल एक हीरा नहीं है; यह भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है, जिसे हमारे कुशल शिल्पकारों ने प्रेम और दूरदृष्टि के साथ गढ़ा है।
नेशनल
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला: संजय राय को उम्रकैद की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा
कोलकाता। कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-हत्या मामले में आज संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सियालदह कोर्ट ने सोमवार, 20 जनवरी को रेप और हत्या मामले में सजा का ऐलान करते हुए संजय को उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 50 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर की घटना का मुख्य आरोपी संजय राय को सियालदह कोर्ट ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया था।
सजा के ऐलान से पहले पेशी के दौरान संजय जज के सामने गिड़गिड़ा रहा था। उसने जज के सामने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझ पर दोष स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। अगर मैं ऐसा करता तो मेरी रुद्राक्ष की माला फट जाती.संजय ने कहा कि जो अपराध नहीं किया, उसकी सजा दी जा रही है। वहीं, इस दौरान CBI ने कहा कि संजय का अपराध रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो समाज भरोसा खो देगा. कोर्ट ने ये कोई मामूली अपराध नहीं है. महिला डॉक्टर की निर्ममता से हत्या की गई।
क्या है आरजी कर रेप और हत्या मामला?
31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का 9 अगस्त, 2024 को अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में शव मिला था। बाद में पता लगा कि पहले डॉक्टर का रेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी। इस घटना के खिलाफ डॉक्टरों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। 12 नवंबर को बंद कमरे में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। कुल 50 गवाहों से पूछताछ की गई और 9 जनवरी को सुनवाई पूरी हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय था। पुलिस ने 9 अगस्त को हुई घटना के फौरन बाद 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित के शरीर के पास पाए गए एक ब्लूटूथ ईयरफोन के कारण पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था क्योंकि संजय रॉय को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गले में डिवाइस के साथ सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सजा का एलान