जम्मू-कश्मीर
जम्मू के बिशनाह इलाके में आर्टिस्ट को डांस करते आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
जम्मू कश्मीर : जम्मू के बिशनाह इलाके में एक आर्टिस्ट की डांस करने के दौरान स्टेज पर जान चली गई। हादसा कोथे गांव के गणेश उत्सव कार्यक्रम में हुआ। जानकारी के अनुसार, 20 साल का आर्टिस्ट योगेश गुप्ता लड़की की कॉस्ट्यूम पहनकर ऊँ नम: शिवाय भजन पर प्रस्तुति दे रहा था। तभी वह गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जानकारी के अनुसार, गरीब परिवार होने की वजह से योगेश ने अपनी जिम्मेवारी समझी और भरण-पोषण के लिए काम करने लगा। वह 10वीं तक पढ़ाई किया था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता मजदूरी का काम करते हैं। परिवार का कहना है कि जब हमें पता चला कि उसे हार्ट अटैक हुआ है तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने हमें बताया कि इसको हार्ट अटैक आया है। योगेश गुप्ता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के पड़ोसियों का कहना है कि योगेश जगराता में डांस वगैरह करता था। वह जगराता में गया था तो सूचना मिली कि उसे हार्ट अटैक आ गया है। जब हम लोग वहां पहुंचे तो वह बेहोश था। अस्पताल में ले जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि योगेश घर में कमाने वाला अकेला था। इसलिए सरकार को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जोजिला में – 23 डिग्री तक पहुंचा तापमान
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। घाटी में झरने तक जम गए हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड जोजिला इलाके में दर्ज की गई। यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र के पैडर में तापमान -8.3°C दर्ज किया गया।
कश्मीर क्षेत्र का तापमान
जोजिला= -23 °C
श्रीनगर = -5.3°C
काजीगुंड = -6.0°C
पहलगाम = -6.8°C
कुपवाड़ा = -5.6°C
कोकेरनाग = -5.7°C
गुलमर्ग = -4.0°C
सोनमर्ग = -7.7°C
अनंतनाग = -8.9°C
ख़ुदवानी = -7.1°C
गांदरबल = -5.8°C
पुलवामा = -8.5°C
बांदीपोरा = -5.6°C
बारामूला = -5.0°C
बडगाम = -6.7°C
कुलगाम = -5.8°C
शोपियां = -8.9°C
लारनू = -8.8°C
जम्मू क्षेत्र का तापमान
जम्मू = 4.9°C
बनिहाल = -3.4°C
बटोटे = 1.5°C
कटरा = 6.7°C
भद्रवाह = -0.8°C
किश्तवार = 2.4°C
पैडर = -8.3°C
कठुआ = 5.0°C
रामबन = 3.3°C
रियासी = 1.2°C
सांबा = 0.5°C
उधमपुर = -0.5°C
पुंछ = 0.7°C
राजौरी = 1.4°C
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का एलान- सरकार बनने पर बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे छात्र
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद24 hours ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए