राजनीति
78 साल की हुई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह सोमवार को 78 साल की हो गई हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
जब पहली बार सोनिया ने राजीव को देखा
सोनिया 07 जनवरी 1965 को कैंब्रिज पहुंचीं। यहां काफी विदेशी युवा पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्हें इसी कैंपस में एक ग्रीक रेस्तरां मिला, जो इतालवी खाना भी खिलाता था उसका नाम था वर्सिटी। ये यूनिवर्सिटी के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। सोनिया ने नियमित तौर पर यहीं खाना शुरू कर दिया। राजीव गांधी भी अक्सर दोस्तों के साथ यहां आया करते थे। यहीं सोनिया ने राजीव को देखा. वो शांत, सुंदर और बेहद विनम्र थे। एक दिन जब सोनिया वहां लंच कर रही थीं तब राजीव उनके कॉमन मित्र क्रिस्टियन वॉन स्टीगलिज के साथ आए। तभी उनका आपस में परिचय हुआ।
ऐसे शुरू हुई सियासी पारी
1968 में सोनिया से शादी के बाद राजीव उन्हें भारत ले आए। राजीव ने राजनीति से दूरी बनाकर एक एयरलाइन पायलट के रूप में अपना करियर चुना था। 1980 में संजय गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी राजनीति में आए। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव प्रधानमंत्री बने। सोनिया गांधी ने इस दौरान राजनीति से दूरी बनाए रखी और कला संरक्षण के क्षेत्र में काम किया लेकिन 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व संभालने का प्रस्ताव मिला, जिसे उन्होंने शुरुआत में ठुकरा दिया।
1998 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 में लोकसभा चुनाव जीता और यूपीए गठबंधन का गठन किया। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने के बजाय मनमोहन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी। 2004 में यकीनन देश की सबसे महत्वपूर्ण कुर्सी पर सोनिया की ताजपोशी का रास्ता साफ था। 2009 में एक बार फिर उनके लिए ऐसा ही मौका था। उन्होंने दोनों ही मौकों पर इसे ठुकराया और खुद की जगह डॉक्टर मनमोहन सिंह को नामित किया। सोनिया के इस फैसले ने सभी को चकित कर दिया था। दस साल तक डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे लेकिन सत्ता की डोर गांधी परिवार के हाथों में रहने के संदेश ने उनकी स्थिति दयनीय बनाए रखी।
राजनीति
दिल्ली विधानसभा चुनाव : 14 जनसभाएं कर सकते हैं सीएम योगी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बीजेपी के समर्थन में रैली करते दिखेंगे. सीएम योगी की रैली को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि सीएम योगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले चुनावी रैली कर सकते हैं.
दिल्ली चुनाव में 14 जनसभाएं करेंगे सीएम योगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई रैली करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी दिल्ली चुनाव में अपनी पहली रैली 23 जनवरी को कर सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में कुल 14 जनसभाएं करेंगे. इस दौरान सीएम योगी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे.
इन जगहों पर करेंगे चुनावी जनसभा
सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी दिल्ली के घोंडा, शाहदरा, किराड़ी, द्वारका में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. साथ ही बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर, पटपड़गंज में भी रैली कर सकते हैं. सीएम योगी 23 जनवरी को किराड़ी, उत्तमनगर, जनकपुरी में जनसभा कर सकते हैं.
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत