क्रिकेट
फिर विवादों में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, पत्नी एंड्रिया हेविट ने दर्ज कराया केस

मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर विवादों में हैं। कांबली पर अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगा है। कांबली के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट (Andrea Hewitt) ने कहा कि उनके पति ने शराब के नशे में मारपीट की है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि कांबली ने उन्हें गाली दी और मारपीट की। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
पहले भी विवादों में रहे विनोद कांबली
बता दें कि इससे पहले भी विनोद कांबली विवादों में फंसते रहे हैं। बीते साल फरवरी में कांबली ने अपनी सोसायटी के गेट में कार से टक्कर मार दी थी। विवाद होने पर उन्होंने सोसायटी के लोगों से बहस भी की थी। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया था।
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
कांबली ने भारत के लिए अपने क्रिकेट करियर के दौरान 17 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट मैच में उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक लगाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 227 रन था। इसके अलावा कांबली ने 104 वनडे मैच भी खेले हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 32.59 की औसत से कुल 2477 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो शतक भी लगाए। वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 106 रन रहा था।
क्रिकेट
पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप, पाकिस्तानी फैन ने सूर्य कुमार यादव से पूछा सवाल, मिला मजेदार जवाब

केप टाउन। भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीकी दौरे पर चार टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला धमाकेदार अंदाज में 61 रनों से जीता था। जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।
सीरीज का तीसरा मैच अब मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी। मैच से इतर सूर्यकुमार यादव समय निकलकर बाहर घूम रहे थे। तभी एक पाकिस्तानी फैन ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पाकिस्तान ना आने पर उनसे सवाल पूछा।
सूर्या ने दिया शानदार जवाब
सूर्यकुमार यादव की पाकिस्तानी फैंस से मुलाकात हुई। तब एक पाकिस्तानी फैन ने कप्तान सूर्या से पूछा कि आप एक बात मुझे बता सकते हैं कि आप पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे हैं ? इस पर सूर्यकुमार ने हंसते हुए जवाब दिया कि ये हमारे हाथ में थोड़ी है। इस बाद वह मुस्कराने लगते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सूर्या के साथ उनके टीम के साथी रिंकू सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।
-
नेशनल3 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति3 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक3 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति
-
प्रादेशिक2 days ago
मशहूर युट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, वीडियो शेयर कर बताई पूरी आपबीती
-
नेशनल3 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत
-
नेशनल1 day ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
प्रादेशिक3 days ago
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर दिया विवादित बयान
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या