Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना ‘ढोलीड़ा’ रिलीज़, आलिया के दमदार डांस और एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

Published

on

Loading

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना रिलीज़ कर दिया गया है। गाने का टाइटल ‘ढोलीड़ा’ है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही आलिया भट्ट के दमदार डांस मूव्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है। ये गाना एक गुजरती सांग है जिसमे गरबा डांस फॉर्म को दर्शाया गया है।

Alia Bhatt is sublime in Gangubai Kathiawadi teaser

आलिया ने दिखाया गरबे का दम

Gangubai Kathiawadi' teaser: Fierce & powerful Alia Bhatt as Queen of  Kamathipura will blow your mind – Cineoshin

बता दें कि गाने की शुरुआत संजय लीला भंसाली के आइकोनिक गुजराती म्यूजिक से होती है। आलिया ने गाने में काफी दमदार डांस परफॉरमेंस दी है। जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, आलिया का डांस और इंटेंस होता जाता है। इस गाने में एक्ट्रेस पहली बार गरबा करते हुए नज़र आ रही हैं।

धमाकेदार एक्टिंग से जीता दिल

Gangubai Kathiawadi Dholida song OUT: Alia Bhatt's energetic garba moves on  Sanjay Leela Bhansali's peppy beats give major Navratri feels – watch

आलिया वाइट साड़ी पहनकर स्वैग में डांस करती दिखती हैं। गाने में उन्होंने गुलाल भी खेला है। आलिया के डांस में उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। 2 मिनट पर गाने में आलिया ने गजब की परफॉर्मेंस दी है। यहां लिरिक्स में चंडी और चामुंडा देवियों के नाम लिए गए हैं।

मनोरंजन

शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर ने 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गोवा के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

मुंबई। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया। संक्षिप्त बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में प्रभाकर कारेकर ने अंतिम सांस ली। गोवा में जन्मे प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव देह आज उनके दादर स्थित घर में रखा जाएगा।

कारेकर को “बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे गायन के लिए जाना जाता था। एक उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप में सम्मानित, कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन पर एक श्रेणीबद्ध कलाकार के रूप में प्रदर्शन करते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में सीएम सावंत ने लिखा- “हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एंट्रुज़ महल गोवा में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। दुनिया भर में विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया।

Continue Reading

Trending