उत्तर प्रदेश
आजम खान पर बकरी चोरी के आरोप तय, कसा तंज- बकरी डकैत होना मामूली बात नहीं
रामपुर (उप्र)। सपा नेता आजम खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के चंद घंटे बाद ही कल शुक्रवार को उनके खिलाफ सात मामलों में आरोप तय कर दिए गए। इनमें से तीन मामले यतीमखाना प्रकरण से संबंधित हैं, जबकि चार मामले थाना गंज डूंगरपुर से संबंधित हैं। यतीमखाना प्रकरण में आजम खान पर बकरी चोरी और भैंस चोरी के आरोप हैं। इसमें बकरी चोरी, भैंस चोरी और लूटपाट के दौरान गाली-गलौज के आरोप हैं।
यतीमखाना प्रकरण में आजम खान पर बकरी चोरी और भैंस चोरी के आरोप हैं। इसमें बकरी चोरी, भैंस चोरी और लूटपाट के दौरान गाली-गलौज के आरोप हैं। इसमें आजम खान के इशारे पर घरों पर बुलडोजर चलाने का आरोप है।
मुर्गी, बकरी डकैत होना मामूली बात नहीं
मुरादाबाद कोर्ट में एक केस की पेशी के लिए पहुंचे आजम खान ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि मैं ऐसा मुलजिम हूं जो बकरी, मुर्गी, भैंस, किताबों और फर्नीचर का डकैत है। उनके खिलाफ कार्रवाई का बड़ा कारण ये है कि वह बकरी डकैत हैं, बकरी डकैत होना कोई मामूली कारण थोड़े ही है।
सब राजा के मन पर है
इससे पहले जिला अदालत से बाहर निकले आजम खान सुप्रीम कोर्ट के लिए शुक्रगुजार नजर आए वहीं प्रदेश सरकार पर पूछे गए सवालों में सरकार का बचाव करते नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि नमाज पर कहीं पाबंदी नहीं है बल्कि कहां पढ़ी जाए इस पर बहस हो रही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को राजा की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि यह सब राजा के मन पर निर्भर करता है।
7 मामलों में तय हुए आरोप
सरकारी वकील कमल गुप्ता ने बताया आज आजम खां के साथ मामले में जांच हुई है, जिसमें तीन मामले थाना कोतवाली से संबंधित है। चार मामले थाना गंज से डूंगरपुर वाले मामले में चार्ज फ्रेम हुआ है सारे मुल्जीमान आजम खान, वीरेंद्र गोयल, फसाहत शानू, ओमेंद्र चौहान आज माननीय न्यायालय आए थे और न्यायालय में इनके ऊपर चार्ज फ्रेम कर दिया गया है।
3 मामले तो थाना कोतवाली से संबंधित हैं और 4 मामले थाना गंज से डूंगरपुर से संबंधित हैं जहां मकान ढाए गए हैं तोड़े गए हैं जबरन कब्जा किया गया है। इन आरोपियों द्वारा अब इनके खिलाफ, इन मामलों में, जिनमें आरोप तय हुए हैं मुकदमा चलेगा। अब गवाह को तलब किया जाएगा
यतीम खाने के प्रकरण में भी इन आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। आरोपियों पर यतीम खाने में तोड़फोड़, लूटपाट और मकानों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें बेघर कर दिए जाने के आरोप तय किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर विधानसभा में, समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय मिल्कीपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपका उत्साह देखकर मुझे महाकुंभ की झलक दिख रही है। हाल ही में हमारी पूरी कैबिनेट ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी हुए। बिना किसी बाधा के हमारे उत्तर प्रदेश ने 144 साल बाद ये शुभ अवसर आया और महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत का अवसर मिला है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इस तरह से 45 करोड़ की आबादी महाकुंभ में आने की संभावना है। इतनी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देशों के पास है और उसमें भारत और चीन हैं।
उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश वाले सौभाग्यशाली हैं। आज बिना भेदभाव के पूरा भारत संगम में डुबकी लगा रहा है। संगम का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा ये देश। एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद। आज उसी परिवारवाद पर प्रहार करने के लिए मैं आपके पास आया हूं। आपके विकास में बाधा है ये परिवारवाद और जातिवादी की राजनीति। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ है जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति। ये वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की।
याद करिए अयोध्या से ही अम्बेडकरनगर बना था। उस समय डॉ राम मनोहर लोहिया यहां पैदा हुए थे। उन्होंने समाजवाद के लिए कहा था कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वो समाजवादी नहीं है। आज के समाजवादी संपत्ति के चक्कर में ही पड़े हुए हैं। जो भी प्लॉट खाली दिख जाए उसमें इनके झंडे लग जाते थे। सपा के अध्यक्ष रोज महाकुंभ के बारे में रोज दुष्प्रचार कर रहे हैं और भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। समाजवादी पार्टी के हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। ये वही समाजवादी पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है, महाकुंभ का विरोध करती है। जब हमने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा तो सपा ने उसका भी विरोध किया।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
स्वस्थ रखने का अच्छा व आसान उपाय है टहलना, कई बीमारियों से करेगा बचाव
-
नेशनल3 days ago
बीजेपी अगर सत्ता में आई तो ये झुग्गी वालों और गरीब तबके के लोगों को राक्षसों की तरह निगल जाएगी: केजरीवाल
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की हालत खराब, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: बीजेपी
-
गुजरात3 days ago
सूरत के ज्वैलर्स का कमाल, 4.7 कैरेट के हीरे पर उकेरा डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा
-
नेशनल3 days ago
जानें कौन था एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती, जिसे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेर
-
राजनीति3 days ago
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ
-
नेशनल3 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्यों की जनता को दी बधाई
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
एससीआर की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट और वाराणसी के लिए बनेंगे दो नये डेवलपमेंट रीजन