Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा सरकार जल्द ही एक लाख जरूरतमंद परिवारों को प्लाॅट मुहैया कराएगी : नायब सिंह सैनी

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री सोमवार को गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे और राष्ट्रसंत गुप्ति सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने झूठ की राजनीति और नौकरियां बेचने वालों को करारा जवाब देकर भाजपा की सरकार को तीसरी बार सत्ता सौंपी है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के मूल मंत्र से हरियाणा के लोगों को विकास और रोजगार के समान अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता से काम किया है। उनकी सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले ही 24 हजार युवाओं को बिना खर्च और सिफारिश के नौकरी दी। भाजपा ने डायलिसिस की मुफ्त सुविधा और पंचायत भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया। उन्होंने गुप्तिधाम के विकास के लिए 31 लाख का अनुदान देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार जल्द ही एक लाख जरूरतमंद परिवारों को प्लाॅट मुहैया कराएगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कागजी घोषणाएं की थीं, जबकि भाजपा सरकार ने लोगों को प्लॉट की रजिस्ट्री और कब्जा देकर वास्तविक राहत दी है।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending