प्रादेशिक
हरियाणा में महिला को 7 दिन कमरें में किया बंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित चार पर केस दर्ज

नई दिल्ली। देश में महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले लगभग रोज़ दर्ज किए जाते हैं। महिलाओं कि सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब होती हैं, लेकिन कोई खास इन्तज़ामात होते नज़र नहीं आते। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला हरियाणा के हिसार से सामने आया है।
यहां एक गर्भवती महिला को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला ने बहला-फुसलाकर 7 दिन तक कमरे में बंद रखा। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वो गर्भवती हैं और इसी के चलते आंगनबाड़ी गई थी, वहीं महिला कार्यकर्त्ता उसे बातों में उलझाकर अपने घर ले गई। वहां वो पीड़िता को गर्भपात करने के लिए उकसा रही थी, वो उसकी एक सरकारी कर्मचारी से दूसरी शादी करवाने की बात कहती रही।
साथ ही पीड़ित महिला ने बताया कि वहां 3 व्यक्ति आए और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि अपराधी उसे किसी को बेचने की फ़िराक में थे और उसे 7 दिन कमरे में कैद रखा। वो जान बचाकर किसी तरह अपने ससुराल पहुंची।
जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करनी काही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। देखना होगा कि देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम होते हैं या यूँ ही आए-दिन दिल दहलाने वाली ख़बरें सामने आती रहती हैं।
उत्तर प्रदेश
महाकुम्भ 2025 : सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने महाकुम्भ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे ‘एकता का महाकुम्भ’ बताया है।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।” उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।
बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है।
ये प्रमुख राजनेता अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आएंगी।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
डिपोर्टेशन के मुद्दे पर राज्यसभा में क्या बोले, विदेश मंत्री एस जयशंकर
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने का है आरोप
-
नेशनल2 days ago
ऑपरेशन लोटस से घबराए केजरीवाल, आनन-फानन में बुलाई सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आज से आगाज, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
-
खेल-कूद3 days ago
पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने कहा – यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
“चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा” – अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
संघ के प्रथम कारसेवक कामेश्वर चौपाल का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन
-
नेशनल3 days ago
कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में नर्स ने घाव पर टांके लगाने के बजाय ‘फेवीक्विक’ का किया इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल