बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने हाल ही में एक नन्ही परी का अपने परिवार में स्वागत किया है। उनके घर में अब बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। इस कपल ने सेरोगेसी के ज़रिए बेटी को जन्म दिया। प्रियंका अब अपनी फैमिली में बिजी हो सकती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई प्रोजेक्ट साइन किए हैं।
प्रियंका बॉलीवुड में फरहान अख्तर की ‘जी ले ज़रा’ में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी काम करेंगी। उनके मां बनने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रियंका इस फिल्म से भी ब्रेक लेंगी। अगर एक्ट्रेस कुछ वक़्त के लिए काम से ब्रेक लेती हैं तो इसका असर ‘जी ले ज़रा’ पर पड़ सकता है।
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल प्रियंका अपना पूरा वक्त बच्चे के साथ बिताना चाहती हैं। ऐसे में वह फिल्म ‘जी ले जरा’ से किनारा कर सकती हैं। हालांकि ना तो प्रियंका चोपड़ा और ना ही फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहा गया है। फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है।
बीते साल नवंबर में प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के बारे में बताया था। फिल्म के लिए फरवरी 2020 में कटरीना और आलिया के साथ प्रियंका की तस्वीर ली गई थी। उसके कुछ समय बाद ही कोरोना की वजह से सबकुछ ठप हो गया। जब स्थिति सामान्य हुई तब फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया।