नई दिल्ली। ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर आते ही हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे। पिछले 1 महीने में तबीयत बिगड़ने के बाद दो बार उन्हें एडमिट कराना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक उन्हें आज शाम 4 बजे मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। यहां दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देने सेलेब्स पहुंच रहे हैं।
शाहरुख खान एक्टर दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शाहरुख और दिलीप खास बॉन्ड शेयर करते थे। सायरा बानो किंग खान को अपने बेटे जैसा मानती हैं।
बीमार दिलीप कुमार से मिलने शाहरुख खान कई बार उनके घर या अस्पताल में मिलने गए थे। शाहरुख की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे सायरा बानो को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।