नेशनल
देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, पुडुचेरी में मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/rain-2-1733108730.webp)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पुडुचेरी में मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। दिसंबर का महीना शुरू हो गया पर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। दिसंबर के शुरुआती महीने में इस बार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी नहीं पड़ रहा है।
कुछ दिनों बाद तापमान में आएगी गिरावट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी। हालांकि, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे गिरेगा तापमान
वहीं, दिल्ली में मंगलवार की सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा साथ ही तेज भी निकली रहेगी। बुधवार और गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आएगी।
नेशनल
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला: संजय राय को उम्रकैद की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/sanjay.png)
कोलकाता। कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-हत्या मामले में आज संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सियालदह कोर्ट ने सोमवार, 20 जनवरी को रेप और हत्या मामले में सजा का ऐलान करते हुए संजय को उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 50 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर की घटना का मुख्य आरोपी संजय राय को सियालदह कोर्ट ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया था।
सजा के ऐलान से पहले पेशी के दौरान संजय जज के सामने गिड़गिड़ा रहा था। उसने जज के सामने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझ पर दोष स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। अगर मैं ऐसा करता तो मेरी रुद्राक्ष की माला फट जाती.संजय ने कहा कि जो अपराध नहीं किया, उसकी सजा दी जा रही है। वहीं, इस दौरान CBI ने कहा कि संजय का अपराध रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो समाज भरोसा खो देगा. कोर्ट ने ये कोई मामूली अपराध नहीं है. महिला डॉक्टर की निर्ममता से हत्या की गई।
क्या है आरजी कर रेप और हत्या मामला?
31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का 9 अगस्त, 2024 को अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में शव मिला था। बाद में पता लगा कि पहले डॉक्टर का रेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी। इस घटना के खिलाफ डॉक्टरों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। 12 नवंबर को बंद कमरे में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। कुल 50 गवाहों से पूछताछ की गई और 9 जनवरी को सुनवाई पूरी हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय था। पुलिस ने 9 अगस्त को हुई घटना के फौरन बाद 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित के शरीर के पास पाए गए एक ब्लूटूथ ईयरफोन के कारण पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था क्योंकि संजय रॉय को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गले में डिवाइस के साथ सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत