Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आइवरी कोस्ट में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 26 की मौत, 28 लोग घायल

Published

on

Loading

आबिदजान: आइवरी कोस्ट में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। बयान में कहा गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

झुलसने से हुई लोगों की मौत

परिवहन मंत्रालय के अनुसार, मारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित किए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में दो वाहनों में लगी आग देखी जा सकती है। सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

परिवहन मंत्री ने क्या कहा?

हादसे के बाद परिवहन मंत्रालय की बयान जारी किया गया है। बयान में परिवहन मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। मंत्री ने हादसे पर दुख भी जताया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सदमे में परिवार

Published

on

Loading

वॉशिंगटन। अमेरिका में हैदराबाद के रहने वाले एक छात्र की वॉशिंगटन डीसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। छात्र का नाम रवि तेजा बताया जा रहा है। रवि अपनी मास्टर की पढ़ाई करने के लिए 2022 में अमेरिका गए थे। भारतीय छात्र की हत्या की घटना उस दिन सामने आई है जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार रवि तेजा को एक गैस स्टेशन के पास गोली मारी गई है। रवि 2022 में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका आया था। अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से ही परिवार सदमे में है।

पिछले साल नवंबर में शिकागो में इसी तरह से एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। छात्र तेलंगाना के खम्‍मम जिले के रामन्‍नापेट का रहने वाला था और कुछ महीनों पहले ही पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचा था। मृतक की पहचान 26 साल के नुकरपु साई तेजा के रूप में हुई थी। वह चार महीने पहले ही अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचा था।

Continue Reading

Trending