Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पिकअप, 9 की मौत

Published

on

Loading

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक खराब कैंटर में अनियंत्रित हाई स्पीड पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है.

पुलिस ने कहा कि पिकअप वैन और ट्रक के बीच ये दुर्घटना गुरुहरसहाय उप-मंडल के गोलू का मौर गांव के पास हुई है। गुरुहरसहाय के पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया और गंभीर रूप से घायलों में से कुछ को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर वेटर के रूप में काम करने वाले लोग थे, जो जलालाबाद में एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि कोहरे के कारण पिकअप वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया और ट्रक में टक्कर मार दी। इस कारण भीषण सड़क हादसा हो गया।

हादसे के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पिकअप गाड़ी में काफी ज्यादा लोग सवार थे और गाड़ी भी तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक कंट्रोल खो देने से यह हादसा हुआ। जोरदार आवाज आई और फिर लोगों की चीखें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और इसी बीच पुलिस को खबर दी गई। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending