भारत और चीन के रिश्तों में कोई सुधार होता नज़र नहीं आ रहा है। दोनों देशों में तनाव लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद भी चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज़ आता नहीं दिख रहा है। चीन ने फिर एक बार भारत में घुसपैठ की है। चीन की पीपल्स लिब्रशन आर्मी ने भारत की सीमा लांघ कर एक भारतीय युवक को अगवाह कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा पार कर चीन की आर्मी ने 17 साल के युवक को बंदी बना लिया है।
सेना लड़के को छुड़ाने की कर रही कोशिश
युवक का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। मिराम की उम्र 17 साल है और वो अरुणाचल प्रदेश के जिड़ो गांव का निवासी है। धवार को प्रशासन ने भारतीय सीमा से लड़के के अगवा किए जाने की जानकारी दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को अगवा किया गया है। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था।
1/2
Chinese #PLA has abducted Sh Miram Taron, 17 years of Zido vill. yesterday 18th Jan 2022 from inside Indian territory, Lungta Jor area (China built 3-4 kms road inside India in 2018) under Siyungla area (Bishing village) of Upper Siang dist, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/ecKzGfgjB7— Tapir Gao (Modi Ka Parivar) (@TapirGao) January 19, 2022
जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा, ‘यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से पीएलए ने किडनैप कर लिया है।’ डिप्टी कमिश्नर ने बताया, ‘जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने उस क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी है। लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।’