IPL
LSG ने खोला जीत का खाता,खिलाड़ी ने मारा ऐसा छक्का, CSK Fan के सिर पर लगी गेंद

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया है, वहीं जीत में एक बार फिर से युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी का भी अहम हाथ रहा। चेन्नई टीम के खिलाफ भले ही आयुष बडोनी ने बहुत छोटी सी पारी खेली हो, लेकिन उनकी ये छोटी सी पारी उस वक्त टीम के लिए सबसे अहम पारी बनकर सामने आई और टीम ने जीत का खाता खोल लिया।
कल रात IPL में जमकर रनों की बारिश हुई, जिसकी शुरूआत जडेजा की टीम ने की थी और अंत राहुल की टीम ने किया। पहले खेलते हुए चेन्नई टीम की शुरूआत शानदार हुई थी और उथप्पा का बल्ला जमकर बोला था, जिसके बाद बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। 20 ओवर में CSK ने कुल 210 रन बनाए और ये टारगेट चेज करना मुश्किल लग रहा था। लेकिन राहुल और डीकॉक की धमाकेदार शुरूआत ने टीम का काम आसान कर दिया और बाद में लुईस के साथ आयुष बडोनी ने मिलकर टीम को 6 विकेट से जीता दिया।
लेकिन गेंद से बमबारी करने वाले बडोनी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे वो नहीं करना चाहते थे और उसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आयुष बदोनी ने शिवम दुबे की शॉर्ट लेंथ गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ छक्का लगाया, लेकिन गेंद मैच देख रही एक महिला के सिर पर जा लगी। महिला दर्द से कराहने लगी और अपने सिर को सहलाते हुए नजर आई। घायल फैन के साथ आई एक और महिला ने उन्हें गले लगाया। आसपास जितने भी दर्शक थे वो उनके पास आ गए।
हालांकि, गंभीर चोट नहीं थी। कुछ देर बाद कैमरा जब घायल महिला की तरफ गया तो वो मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आईं। महिला चेन्नई सुपर किंग्स की फैन थी।
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
नेशनल3 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति3 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति
-
प्रादेशिक2 days ago
मशहूर युट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, वीडियो शेयर कर बताई पूरी आपबीती
-
नेशनल3 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत
-
नेशनल1 day ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
प्रादेशिक3 days ago
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर दिया विवादित बयान
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या