IPL
IPL 2024 से पहले LSG को लगे दो बड़े झटके, मेंटर गंभीर व कोच फ्लावर ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आईपीएल के पिछले दो संस्करणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीम को IPL 2024 से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया था। अब मेंटर गौतम गंभीर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मेंटर बने हैं। केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।
पहले से ही लग रहे थे कयास
फ्लावर के कोच पद से हटने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि गंभीर भी लखनऊ का साथ छोड़ देंगे। केएल राहुल के साथ उनका कार्यकाल शानदार रहा है, जिसमें उनकी टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। हालांकि, दोनों बार प्लेऑफ से ही बाहर हो गई और फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।
एंडी फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर और हेड कोच रह चुके जस्टिन लैंगर को लखनऊ सुपर जाएंट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वहीं, फ्लावर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना हेड कोच बनाया है।
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
नेशनल3 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया एक्शन
-
करियर3 days ago
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 42 लाख छात्र होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति2 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
मशहूर युट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, वीडियो शेयर कर बताई पूरी आपबीती