प्रादेशिक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, हर गरीब को मिलेंगे पक्के मकान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन लक्ष्य का आवंटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराया और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि, प्रधानमंत्री। नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि, हर गरीब को पक्का मकान मिले। पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिलवाए जा चुके हैं।
मध्य प्रदेश में पुराने सर्वे के अनुसार 16 लाख हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हैं, मध्य प्रदेश को 8.5 लाख नए आवास मिले हैं, इससे हमारा यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुनः सर्वे कराया जाएगा, कोई भी गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान का संकल्प पूरा होगा।
उन्होंने क्षेत्र के लिए 177 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही ध्येय है विकास, विकास और विकास तथा हम इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले 4 वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना कर दिया जाएगा और हर क्षेत्र का विकास होगा। हर गरीब को पक्का मकान सहित सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए विशेष मिशन चलाए जा रहे हैं। सभी का कल्याण हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश में दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2003 में जो 7 लाख हेक्टेयर ही था, अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। हर एक खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन बिल्कुल न बेचें, कुछ समय पश्चात हम कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, आगामी समय में विदिशा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर को मिलाकर वृहत राजधानी परियोजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की है। उन्होंने घोषणा की कि विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा तथा विदिशा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एकीकृत कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
पंजाब
भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।
भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।
पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन