Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

फडणवीस के नेतृत्व में सुशासन के पथ पर बढ़ते हुए प्रगति करेगा महाराष्ट्र: सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे-अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं!

समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में ‘विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र’ की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।

सीएम योगी ने शिंदे व पवार के स्वर्णिम कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और स्वर्णिम कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं भी दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव में ताबड़तोड़ रैली की थी। वे यहां चार दिन चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था, इसमें से 22 सीटों पर महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिली।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Published

on

Loading

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।

महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात

प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

Continue Reading

Trending