Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कंटेनर ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, 7 की मौत

Published

on

Loading

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने सवारियों से भरी टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक में सवार सभी लोग हाथरस के गांव कुमराई से एटा के गांव नगला इमलिया जा रहे थे।

बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के कुम्हरई गांव निवासी करीब 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर मंगलवार दोपहर एटा के नगला इमलिया गांव निवासी 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को देखने के लिए जा रहे थे, तभी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर बरेली-मथुरा मार्ग के पास जैतपुर गांव में कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक कई पलटते हुए खड्डे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले के अन्य अधिकारी हादसे के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Published

on

Loading

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।

महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात

प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

Continue Reading

Trending