उत्तर प्रदेश
पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, 6 की मौत
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में झुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और खाई में जा गिरी। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के खटीमा से लोग पीलीभीत बारात में आए थे। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। तभी पीलीभीत के थाना क्षेत्र न्यूरिया के टनकपुर हाईवे के पास देर रात 12 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क से खाई में जा गिरी। टक्कर से 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्षीय बच्चा और एक महिला भी शामिल है।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार को काट कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
सभी मृतक उत्तराखंड के खटीमा जिले के रहने वाले थे।
उत्तर प्रदेश
इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।
महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात
प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।
महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत