छत्तीसगढ़
माओवाद कैंसर की तरह, इस पर जड़ पर प्रहार करने की जरूरत : विष्णु देव साय

सुकमा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को सुकमा जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने माओवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि माओवाद कैंसर की तरह है और इस बुराई को खत्म करने के लिए इसकी जड़ पर प्रहार करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “माओवाद कैंसर की तरह है, अगर इसे समाप्त करना है तो हमें इसकी जड़ पर हमला करना जरूरी है।” उन्होंने यह भी बताया कि माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा पिछले एक साल में की गई कार्रवाइयों के दौरान 230 से अधिक माओवादियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि माओवादी बस्तर के कुछ क्षेत्रों में जोंक की तरह चिपके हुए थे, जहां उन्होंने लोगों को डराकर और उनका शोषण करके अपनी गतिविधियां चलाई थीं। ये जगहें उनके सबसे सुरक्षित ठिकाने थे। हमने माओवादियों पर उनके घर में घुसकर हमला करने का फैसला किया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन

रायपुर। हर साल 19 फरवरी को महान योद्धा और मराठा सम्राट छत्रपती शिवाजी महाराज जी की जंयती मनाई जाती है। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन