Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमेरिकी सर्वे में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। एक अमेरिकी सर्वे में पता चला है कि लोकप्रियता के मामले में अन्‍य विश्‍व नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। सर्वे के तहत प्राप्‍त रिजल्‍ट की बात करें तो 70 फीसद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार किया और 20 फीसद ने अस्वीकार किया।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की लोकप्रियता में भी जबर्दस्‍त बढ़ोतरी देखी गई है। यह सर्वे अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 लोकतांत्रिक देशों में हुआ था।

सर्वे के मुताबिक, दूसरे स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहीं, जिन्हें महज 24 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनके कामकाज को लेकर ज्यादातर लोगों ने खारिज किया है और उन्हें कम समर्थन मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, यह पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व का सुबूत है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

नेशनल

भारत के इस राज्य में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, दुबई से आया था शख्स

Published

on

Loading

कर्नाटक। कर्नाटक में मंकीपॉक्स बीमारी का एक मामला सामने आया है। हाल ही में दुबई से आया 40 वर्षीय एक व्यक्ति जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि यह राज्य में इस साल मंकीपॉक्स का पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि 22 जनवरी, 2025 को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा करकला (उडुपी जिले) के मूल निवासी 40 वर्षीय पुरुष में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) की पुष्टि हुई है। वह पिछले 19 वर्षों से दुबई में रह रहा था और 17 जनवरी, 2025 को मंगलुरु आया था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उसके यहां पहुंचने पर, उसमें चकत्ते के लक्षण दिखे और दो दिन पहले उसे बुखार भी हुआ था। विभाग के अनुसार उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में पृथक रखा गया और उसका नमूना बैंगलोर मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) और उसके बाद एनआईवी, पुणे भेजा गया। व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बीमारी की प्रकृति और इसकी बहुत कम संक्रामकता को देखते हुए मामले की जानकारी देने में घबराएं नहीं।

चकत्ते और बुखार के लक्षण दिखे

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जब शख्स दुबई से वापस आया तब उसमें चकत्ते के लक्षण दिखे। इससे दो दिन पहले उसे बुखार भी आया था। इसके बाद शख्स को तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। इसके बाद शख्स का नमूना लेकर बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और उसके बाद एनआईवी, पुणे भेजा गया।

Continue Reading

Trending