पंजाब
पंजाब में नशे पर कंट्रोल के लिए नई नीति होगी तैयार, सीएम भगवंत मान ने बनाई कमेटी
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में नशे पर कंट्रोल करने के लिए नई नीति तैयार करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके लिए एक कमेटी गठन करने के साथ ही नशा मुक्ति और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम की निगरानी के लिए मुख्य सचिव केपी सिन्हा की अध्यक्षता में एक स्टीयरिंग कमेटी बनाई है। इस नई नीति का मुख्य फोकस नाबालिगों को नशे के असर से बचाना है, क्योंकि वर्तमान समय में इस आयु में नशे की लत बढ़ रही है। आने वाले 2-3 महीनों में यह नीति तैयार हो जाएगी।
नई नीति की रूपरेखा में शैक्षणिक संस्थानों में नशे की रोकथाम के उपायों पर चर्चा हो रही है। इससे जुड़ी स्टडी मटेरियल को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए लुधियाना में एक नशा मुक्ति और पुनर्वास क्लिनिक स्थापित किया जा रहा है। हाल ही में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अब नशे से निपटने के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट और एजुकेशन डिपार्टमेंट की मदद से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
पंजाब में इस समय 303 नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र हैं। ओपीडी क्लिनिक भी बड़ी संख्या में चलाए जा रहे हैं, जिनमें 18 से 25 साल के युवा सबसे अधिक भाग ले रहे हैं। पुलिस भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए इस समस्या का समाधान करने में जुटी है।
पंजाब
भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को कराया अवगत
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मसले पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।
मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की देश के मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
उन्होंने आगे कहा, नशों के खिलाफ पंजाब की सख्त नीतियों और नशों के खिलाफ हासिल की गई सफलता से गृह मंत्री जी को अवगत करवाया। सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।
-
नेशनल2 days ago
जितना काम आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल समाज के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया: केजरीवाल
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुंभ में कैलाश मानसरोवर शिविर का आयोजन, एनआरआई हरि गुप्ता करेंगे मानसरोवर से जुड़े रहस्यों का पर्दाफाश
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टॉप ट्रेंड हुआ डिजिटल महाकुम्भ हैशटैग
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
डिजिटल महाकुम्भ: तकनीक बनी हथियार, 2,750 एआई सीसीटीवी संदिग्ध गतिविधियों पर रख रहे नजर
-
प्रादेशिक2 days ago
थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया – तेजस्वी यादव
-
मनोरंजन2 days ago
मॉडल और एक्ट्रेस चुम दरांग के सपोर्ट में आए अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
14 जनवरी को अपना आखिरी भाषण देंगे जो बाइडेन
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कोच कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज मना रहे हैं अपना 51वां जन्मदिन