प्रादेशिक
राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के माता-पिता ने की आत्महत्या, कांग्रेस ने ईडी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
सीहोर। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के माता-पिता न फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लगभग आठ दिन पहले ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे। उनके बच्चों ने आरोप लगाया है कि ईडी के दबाव के कारण उनके माता-पिता ने आत्महत्या की।
वहीं कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय पर मनोज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सीहोर के आष्टा में रहने वाले मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा के शव शुक्रवार की सुबह फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मनोज के बच्चों ने अन्य बच्चों की टीम के साथ गुल्लक भेंट की थी। उसके बाद से मनोज चर्चा में थे। अभी हाल ही में मनोज के इंदौर और आष्टा के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और दस्तावेज भी जब्त किए थे। मनोज और उनकी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने पर कांग्रेस ने हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मनोज और उनकी पत्नी के आत्महत्या करने पर ईडी पर हमला बोलते हुए कहा, “आष्टा के मनोज परमार को बिना कारण ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा था।
मनोज परमार के बच्चों ने राहुल गाधी को भारत जोड़ो यात्रा के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर भोपाल संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज के अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वह कांग्रेस का समर्थक है। मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है मनोज इतना घबराया हुआ था कि उसने व उसकी पत्नी ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। मैं इस प्रकरण में ईडी डायरेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।”
प्रादेशिक
मोहन यादव जल्द ही शुरू करेंगे जनता दरबार, जाने कैसे मिलेंगे सीएम
भोपाल | मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जल्द ही जनता दरबार या जन दर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनेगें। पहले जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत 6 जनवरी से होने वाली थी लेकिन तब व्यवस्था न हो पाने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका था। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही नई व्यवस्था के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। नई व्यवस्था में जनता दरबार या जन दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पहले सीएम हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करानी होगी।
अधिकारियों का कहना है कि जिन भी लोगों को जनता दरबार में शामिल होकर सीएम को अपनी समस्या बतानी है उन्हें अब पहले सीएम हेल्पलाइन सिस्टम पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में एक नया विकल्प जोड़ा जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता सीएम से मिलने का अनुरोध कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारी उन शिकायतों की जांच करेगें जिनमें सीएम से मिलने का अनुरोध किया गया है और फिर चुनी गई शिकायतों के साथ शिकायतकर्ता को जनता दरबार में बुलाया जाएगा।
इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाना था कि सीएम मोहन यादव तक वही लोग पहुंच पाएं जिनकी शिकायत उस योग्य हो। इसलिए अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा जाएगा और उसके बाद ही जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत होगी।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत