नेशनल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्यों की जनता को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के विकास में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों योगदान की प्रशंसा की। बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।
PM मोदी ने X पर पोस्ट कर दी बधाई
पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में मणिपुर की जनता को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
अमित शाह ने भी लोगों को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की मेहनती प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये राज्य प्रगति की राह पर चलते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट कर तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।
नेशनल
NIA ने कर्नाटक और केरल से 3 लोगों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी साझा करने का है आरोप

कर्नाटक। NIA ने कर्नाटक और केरल से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए को शक है कि ये तीनों आरोपी पाक आईएसआई से जुड़े विशाखापट्टनम जासूसी मामले में संलिप्त हैं। एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार को यह कार्रवाई की है। एनआईए को शक है कि यह तीनों पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के संपर्क में थे और उन्हें देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, NIA ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को वेथन लक्ष्मण टंडेल और अक्षय रवि नाइक को कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिले से गिरफ्तार किया है। वहीं, अभिलाष पी.ए. को केरल के कोच्चि से गिरफ्तार किया गया। अब तक एनआईए ने इस मामले में इन लोगों को मिलाकर कुल 8 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) के संपर्क में थे।
एनआईए की जांच के अनुसार, वे कारवार नौसेना बेस और कोच्चि नौसेना बेस पर भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे थे और जानकारी के बदले पीआईओ से धन हासिल कर रहे थे। एनआईए ने अब तक दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है। ये केस मूल रूप से आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस सेल, ने जनवरी 2021 में आईपीसी की धारा 120 बी और 121 ए, यूए (पी) अधिनियम की धारा 17 और 18 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया था।
एनआईए की जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, भारत विरोधी साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी के लीक से संबंधित जासूसी रैकेट में शामिल था। मीर बालाज और सोलंकी के अलावा, एनआईए ने मामले में एक और फरार पीआईओ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिनकी पहचान अलवेन के रूप में कई गयी है, जून 2023 में इस इस केस की जांच शुरू करने वाली NIA ने मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अमान सलीम शेख को जून 2023 में अरेस्ट किया था।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन