पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय बजट पर व्यक्त की निराशा, बोले – एक बार हमे फिर अनदेखा किया गया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर अनदेखा किया गया है और उसे कुछ भी नहीं दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने इसे चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें केवल बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में एक बार फिर पंजाब को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों और युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है।
मुख्यमंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या राज्य के उद्योग के लिए कोई पैकेज घोषित नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की हैं। उन्होंने कहा, कि केंद्र ने न तो किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी दी है और न ही राज्य को किसी उद्योग के लिए कोई पैकेज दिया है। पंजाब को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है जिससे उसकी अर्थव्यवस्था और भविष्य में सुधार हो सके। सीएम मान ने कहा, कि यह बजट चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए घोषणाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर केंद्र ने बजट में पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा, कि लेकिन हम पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।
पंजाब
भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।
भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।
पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन