Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों को दी बड़ी खुशखबरी, जानें क्या है खबर

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। भगवंत मान सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 2024-25 के बजट प्रावधानों से 92 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह जानकारी राज्य की मंत्री बलजीत कौर ने शनिवार को दी।

छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपये किए गए निर्धारित

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि इसके अतिरिक्त, 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने 2017-18 से 2019-20 के लिए योजना के तहत बकाया चुकाने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 366 करोड़ रुपये जारी किए थे।

बकाया राशि जल्द ही संस्थानों को दी जाएगी

उन्होंने कहा कि इसमें से 283.62 करोड़ रुपये पहले ही 1,008 संस्थानों को वितरित किए जा चुके हैं। मंत्री ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि लंबित बकाया वाले शेष संस्थानों को जल्द ही भुगतान प्राप्त होगा।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का हर तरह से कर रही प्रयास

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार पंजाब की महिलाओं को सशक्त बनाने का हर तरह से प्रयास कर रही है। इसी के तहत समाज की ओवरऑल प्रोग्रेस और ग्रोथ में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण पूरे समाज को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आधुनिक समाज में नारीत्व के सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सामान्य रूप से भारतीय महिलाओं और विशेष रूप से पंजाबी महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समाज में महिलाएं सामाजिक और सांस्कृतिक को बढ़ावा देने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, जिससे दुनिया भर में मानव जाति में जागरूकता आ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं में दुनिया भर में समृद्धि और विकास के युग की शुरुआत करने की जबरदस्त क्षमता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय महिलाओं ने हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी साझा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह हम सभी के लिए महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाने और समाज में उन्हें उनका उचित स्थान दिलाने के लिए कड़े प्रयास करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का एक उपयुक्त अवसर है। महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों को व्यापक बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सामाजिक और गैर-सरकारी संगठनों की स्वैच्छिक भागीदारी के जरिए किया जा सकता है।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज में सामाजिक-आर्थिक जागृति के बारे में सामान्य रूप से महिलाओं और विशेष रूप से लड़कियों की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करके उनके जीवन को बदलने के लिए एमएनसी ग्रांट थॉर्नटन की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इन कंपनियों की सदस्य 10,000 महिला लाभार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभ मिला हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी के हस्तक्षेप के बाद अलग-अलग पहलों के जरिए महिलाओं और परिवारों की आय में औसतन 40% की वृद्धि हुई है। उन्होंने एफपीसी की लगभग 25 महिला सदस्यों को ड्रोन पायलट बनाने के लिए कंपनी के कार्य की भी सराहना की और कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं की आय में वृद्धि करके उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। लड़कियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अवसर मिलने पर लड़कियां कोई भी बड़ा काम कर सकती हैं और आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब के आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने राज्य सरकार को भारी बहुमत देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की के लिए कड़ी मेहनत करना राज्य सरकार का पहला कर्तव्य है।

 

 

 

Continue Reading

Trending