Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को HMPV वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया

Published

on

Loading

चंडीगढ़। चीन से फैले कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV)के भारत में दस्तक देने के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों पर सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया, जिसे लेकर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को इस वायरस को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

बता दें कि अब तक 6 राज्यों में कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार(10 जनवरी) को को 3 नए मामलों की पुष्टि हुई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। गुजरात के अहमदाबाद में 80 साल के बुजुर्ग और हिम्मतनगर में 7 साल का एक बच्चा HMPV संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 3-3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में 1-1 मामले सामने आए हैं। HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों में सतर्कता बढ़ाई गई है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं।

HMPV क्या है और कैसे फैलता है?

HMPV एक RNA वायरस है। यह वायरस इंसानों के श्वसन तंत्र पर अटैक करता है। HMPV संक्रमितों में बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। यह खांसी-छींक या दूषित सतह के संपर्क के आने से फैलता है। HMPV से सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्गों को होता है। WHO के मुताबिक, यह वायरस 2001 में पहली बार पाया गया था। यह कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता। हालांकि, ठंड के मौसम में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह वायरस नया नहीं है। इसका इलाज एंटीबायोटिक्स से नहीं किया जा सकता। ज्यादातर मामलों में मरीज अपने आप ठीक हो जाते हैं। कोविडRx एक्सचेंज के फाउंडर डॉ. शशांक हेडा ने बताया कि HMPV को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह साधारण संक्रमण जैसा है। ठंड के मौसम में इसके मामले बढ़ते हैं। HMPV से बचने के लिए विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और भीड़ से बचने की सलाह दी है।

पंजाब

भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को कराया अवगत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मसले पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।

मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की देश के मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होंने आगे कहा, नशों के खिलाफ पंजाब की सख्त नीतियों और नशों के खिलाफ हासिल की गई सफलता से गृह मंत्री जी को अवगत करवाया। सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।

 

Continue Reading

Trending