Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह ने उत्‍तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि दोनों किस तारिख को शादी करेंगे इसका पता अभी नहीं चल पाया है। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह की बात करें तो वह पिछले दो सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। रिंकू ने अपने करियर में अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 22 पारियों में तूफानी बल्‍लेबाज ने 507 रन ठोके हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनकी औसत 46.09 की और स्‍ट्राइक रेट 165.14 की रही है। टी20 इंटरनेशनल में उन्‍होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 69 रन है।

 

खेल-कूद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज, पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम काफी पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुकी थी, जहां उसने पाकिस्तान और साउ​थ अफ्रीका से एक सीरीज भी खेली है। यानी दोनों ही टीमों को एक दूसरे की ताकत और कमजोरी का अंदाजा है। आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा, ये हम आपको बताएंगे। साथ ये भी जानकारी देंगे कि अपने टीवी और मोबाइल पर आप मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।

मोहम्मद ​रिजवान पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं, वे पहली बार अपनी टीम की कमान किसी आईसीसी टूर्नामेंट में संभाल रहे हैं। वहीं बात अगर न्यूजीलैंड की करें तो उसकी कमान मिचेल सेंटनर के हाथ में होगी। न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान अब नया नहीं रहा, टीम काफी दिनों से यहां पर मैच खेल रही है। आज का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की ओर से यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होगी। अभी तक का इतिहास बताता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तानी टीम कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। इन दोनों के बीच जो 3 मुकाबले हुए हैं, हर बार बाजी न्यूजीलैंड ने मारी है। यानी पाकिस्तानी टीम अगर आज का मैच जीतती है तो नया इतिहास लिखा जाएगा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान (कप्तान) (विकेट कीपर), फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रुरके।

Continue Reading

Trending