खेल-कूद
ऋषभ पंत बने लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान, संजीव गोयनका ने किया एलान

लखनऊ। ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान होंगे। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को अपनी टीम की कमान सौंपने की घोषणा कर दी है। इससे पहले केएल राहुल लखनऊ की टीम के कप्तान थे, लेकिन एलएसजी ने इस बार उनको रिलीज कर दिया था।
बता दें कि साल 2024 के आखिर में जेद्दाह में आयोजित मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया था। इसी के साथ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं अब पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं। ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे।
संजीव गोयनका ने कहा, “मैं ऋषभ पंत में एक जन्मजात नेता देखता हूं। मेरे दृष्टिकोण से, वह शायद आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान होगा। लोग अब तक आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में ‘माही, रोहित’ का नाम रखते हैं। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे।
ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। 2021 से तीन साल तक वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे, लेकिन 2022 में 30 दिसंबर को ऋषभ का एक्सीडेंट होने की वजह से 2023 के सीजन में ऋषभ नहीं खेल सके थे। 2024 के सत्र में पंत ने वापसी की। हालांकि इसके बाद डीसी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस रिलीज के बाद कुछ विवादास्पद टिप्पणियां भी हुईं, लेकिन उसको दरकिनार करते हुए ऋषभ पंत एलएसजी से जुड़ गए।
खेल-कूद
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज, पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम काफी पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुकी थी, जहां उसने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक सीरीज भी खेली है। यानी दोनों ही टीमों को एक दूसरे की ताकत और कमजोरी का अंदाजा है। आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा, ये हम आपको बताएंगे। साथ ये भी जानकारी देंगे कि अपने टीवी और मोबाइल पर आप मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं, वे पहली बार अपनी टीम की कमान किसी आईसीसी टूर्नामेंट में संभाल रहे हैं। वहीं बात अगर न्यूजीलैंड की करें तो उसकी कमान मिचेल सेंटनर के हाथ में होगी। न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान अब नया नहीं रहा, टीम काफी दिनों से यहां पर मैच खेल रही है। आज का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की ओर से यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होगी। अभी तक का इतिहास बताता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तानी टीम कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। इन दोनों के बीच जो 3 मुकाबले हुए हैं, हर बार बाजी न्यूजीलैंड ने मारी है। यानी पाकिस्तानी टीम अगर आज का मैच जीतती है तो नया इतिहास लिखा जाएगा।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान (कप्तान) (विकेट कीपर), फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रुरके।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन