IPL
IPL 2024 में कमबैक करेंगे ऋषभ पंत! Delhi Capitals के कप्तान को लेकर सामने आया यह अपडेट

नई दिल्ली।19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024के लिए मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब ऑक्शन का आयोजन देश से बाहर किया जा रहा है। अब सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की लिस्ट BCCI को सौंप दी है।
ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली वापस लौट रहे हैं। पंत टीम में कप्तान और बल्लेबाज के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभाएंगे।
मैदान पर दिखेंगे पंत
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत IPL 2024 में मैदान पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो पंत आईपीएल के 17 वें सीजन से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में नजर आए पंत
साथ ही पंत नवंबर में कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के हालिया कैंप में टीम के कोच रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली डायरेक्टर और प्रवीण आमरे के साथ शामिल हुए थे। इसके अलावा पंत 19 दिसंबर को होने वाले IPL 2024 के ऑक्शन से पहले टीम के खिलाड़ियों को ‘रिटेन और रिलीज’ करने की बैठक में भी शामिल हुए थे।
2022 में सड़क हादसे में हुए थे घायल
बता दें दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत सर्जरी के बाद इन दिनों रिहैब के लिए NCA बेंगलुरु में हैं। NCA अगर फरवरी तक पंत को फिट करार देती है तो वह IPL 2024 में शामिल होंगे। ऐसे में पंत साल 2023 के आईपीएल से भी चूक गए थे और उनकी गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया था।
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
नेशनल3 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया एक्शन
-
करियर3 days ago
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 42 लाख छात्र होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति2 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति