मुख्य समाचार
संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले-वो सिर्फ ट्विटर पर है, जमीन पर कहीं नहीं हैं
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सिर्फ ट्विटर पर ही है, जमीन पर कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा रायपुर में स्थापित किए जा रहे अमर जवान ज्योति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति अमर है और इसे बुझाया नहीं गया है। पात्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा, आज एक महत्वपूर्ण दिन है और हम सब महात्मा गांधी को प्रणाम करते हैं।
कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर ही नजर आते हैं और अगर वो इतनी मेहनत जमीन पर करते तो शायद 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें मिल जाती । पात्रा ने एक बार फिर से हिंदू और हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयानों और ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ बोल कर आंनद का अनुभव करते हैं और यही उनकी घृणा की राजनीति है।
दरअसल , महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू जि़ंदा हैं!
मुख्य समाचार
दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, मौसम विभाग ने लोगों से की खास अपील
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह भयंकर कोहरा देखने को मिला है। कोहरे के कारण क्षेत्र की विजिबिलिटी काफी कम हो गई जिस कारण परिवहन के साधनों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण 100 से अधिक उड़ानें और 26 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए कई सलाह भी जारी की है।
IMD ने लोगों से की ये अपील
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर कोहरा है। IMD ने इस बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम खराब होने के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे के समय वाहन चलाते या यात्रा करते समय सावधानी बरतें। इसके साथ ही लोगों को बेहतर विजिबिलिटीके लिए फॉग लाइट का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।
एयरलाइन, रेलवे को लेकर भी सलाह
भारतीय मौसम विभाग ने एयरलाइन, रेलवे और अन्य परिवहन सेवाओं के बारे में भी सलाह दी है। IMD ने लोगों को किसी भी असुविधाओं से बचने के लिए एयरलाइन, रेलवे अधिकारियों और राज्य परिवहन सेवाओं के साथ समन्वय बनाकर इनसे संबंधित टाइम टेबल के बारे में अपडेट लेते रहने को कहा है।
कैसे रहेगा आज का मौसम?
IMD ने बताया है कि दिल्ली में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
अस्थमा के मरीज सर्दियों में रखें अपना खास ध्यान, अपनाएं यह टिप्स
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मैं देश बचा रहा और वो पार्टी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील, मिल्कीपुर उपचुनाव जीतना है जरुरी
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
भाजपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उतारा अपना प्रत्याशी, सपा के अजीत प्रसाद को देंगे चुनौती
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
दक्षिण अफ्रीका की सोने की खदान में फंसे 500 मजदूर, 100 की मौत
-
राजनीति3 days ago
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा ‘बच्चा’
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महाकुंभ में आज अमृत स्नान का पहला दिन, लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी