Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना संक्रमण पर सख्त हुई शिवराज सरकार, महाराष्ट्र से सटी सीमा को किया सील

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए अब महाराष्ट्र से लगती सीमा को राज्य सरकार ने सील कर दिया है। यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, ”हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा।”

उन्होंने आगे बताया कि राज्य में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वो लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं। रविवार से कोई भी जिला लॉकडाउन लगा सकता है।

पंजाब

सीएम भगवंत मान गणतंत्र दिवस पर जानें कहां करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

Loading

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहाली में ध्वजारोहण करेंगे। सबसे पहले उनका फरीदकोट झंडा फहराने का कार्यक्रम था। इसके बाद पटियाला तय किया गया लेकिन अब इसे बदलकर मोहाली कर दिया गया है।

इससे पहले यहां विधानसभा स्पीकल कुलतार सिंह संधवा ने ध्वजारोहण करना था। खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस बार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब मुख्यमंत्री मोहाली में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे।

इसके साथ ही हरपाल सिंह चीमा-जालंधर, अमन अरोड़ा-अमृतसर, डॉ. बलजीत कौर-फाजिल्का, गुरमीत सिंह मीत हेयर-फिरोजपुर, कुलदीप सिंह धालीवाल-मलेरकोटला, डॉ. बलबीर सिंह- श्री मुक्तसर साहिब, ब्रह्म शंकर-मानसा, लाल चंद-फरीदकोट, लालजीत सिंह भुल्लर-संगरूर, हरजोत सिंह बैंस-एस.ए.एस. नगर, हरभजन सिंह-रूपनगर, चेतन सिंह जोड़ामाजरा-एस.बी.एस. नगर, अनमोल गगन मान-तरनतारन, बलकार सिंह-मोगा, गुरमीत सिंह खुड्डियां-पठानकोट राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं अन्य जिलों के डिप्टी कमिश्नरों द्वारा समारोह की प्रधानगी की जाएगी।

Continue Reading

Trending