Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

समाजसेवी विशाल सिंह फूडमैन ने बढ़ाया लखनऊ का मान, केंद्रीय मंत्री के हाथों मिला ये बड़ा सम्मान

Published

on

Loading

लखनऊ। शहर के प्रसिद्ध समाज सेवी विशाल सिंह फूडमैन ने एक बार फिर नवाबों की नगरी का मान बढ़ाया है। इस बार फूडमैन विशाल सिंह को “अमेजिंग इंडियाज अवॉर्ड 2024” में फूड मैनेजमेंट एंड न्यूट्रीशन की कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा। विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक फूडमैन विशाल सिंह पिछले 17 वर्षों से लखनऊ और वाराणसी के बड़े अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 से अधिक तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन प्रसाद और स्वच्छ रैन बसेरों की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही, कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए खिलौने, झूले और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास रूम का भी आयोजन किया है।

कोरोना महामारी में अतुलनीय योगदान

कोरोना महामारी के समय जब मानवता संकट में थी, फूडमैन विशाल सिंह ने अपनी टीम के साथ 24 घंटे बिना रुके सेवा की। उन्होंने भूख से तड़पते बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए हर संभव मदद की। उन्होंने ऑक्सीजन रेगुलेटर की कमी के चलते नल की टोटी से ऑक्सीजन बनाने का आविष्कार किया, जिससे कई जीवन बचाए गए।भूख मुक्त भारत का सपना अपने संबोधन में विशाल सिंह ने भारत को भूख मुक्त बनाने के अपने सपने को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी और गरीबी के कारण हंगर इंडेक्स में गिरावट हो रही है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन एक मुट्ठी राशन दान करे, तो भूख मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।

पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट

फूडमैन विशाल सिंह ने मानवीय सेवा को “पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट” नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस कलयुग में, यदि हम ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने मानवता के दीपक को जलाए रखने के लिए राशन दान की आवश्यकता पर जोर दिया।

सरकार और समाज का समर्थन

केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने फूडमैन विशाल सिंह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि सरकार इस मुहिम को मजबूत करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने भी इस पुनीत कार्य में अपना समर्थन देने का वादा किया।दानवीरों और शुभचिंतकों का आभारफूडमैन विशाल सिंह ने इस सम्मान को अपने सहयोगी सेवादारों, दानवीरों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने विजयश्री फाउंडेशन की सफलता और भूख मुक्त भारत बनाने के अभियान में साथ देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समर्पण और सेवा का संकल्प

फूडमैन विशाल सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत को भूख मुक्त बनाने और बच्चों में शिक्षा का दीपक जलाने के इस नेक कार्य में समाज का सहयोग उन्हें प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी से इस अभियान में योगदान देने की अपील की, ताकि मानवता के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

शामली मुठभेड़ में घायल हुए STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद, गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था इलाज

Published

on

Loading

गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के शामली में हुई एक मुठभेड़ के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स ने चार कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया। इस अभियान में एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना में मारा गया मुख्य अपराधी अरशद जिसके सिर पर 1 लाख रुपए का इनाम था। अपने तीन साथियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। लेकिन एसटीएफ ने इस दौरान एक वीर अधिकारी को खो दिया।

शुरू में उन्‍हें करनाल के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता में रेफर किया गया। बीते 24 घंटे खतरे से बाहर नहीं हुए थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार। वह वहां आईसीसीयू में भर्ती थे।

बताया जा रहा है कि एक गोली इंस्‍पेक्‍टर के लिवर को पार करके पीठ में अटक गई थी। इसे निकाला संभव नहीं था, इसलिए इसे छोड़ दिया गया।इंस्‍पेक्‍टर सुनील कुमार ठोकिया एनकाउंटर में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने थे। शामली में सोमवार देर रात कग्‍गा गैंग के चार बदमाशों के एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी शामिल थे। बदमाश एक कार में सवार थे। घेरे जाने पर उन्‍होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसी में सुनील कुमार घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में STF ने चार बदमाशों को मार गिराया था।

Continue Reading

Trending