Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामद

Published

on

Loading

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने अब तक 3 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं मुठभेड़ में DVCM स्तर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी, तभी मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और जिला बल के जवान शामिल थे।

बीजापुर पुलिस ने बताया कि 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और ऑटोमेटिक हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों की पहचान की जा रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन

Published

on

Loading

रायपुर। हर साल 19 फरवरी को महान योद्धा और मराठा सम्राट छत्रपती शिवाजी महाराज जी की जंयती मनाई जाती है। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी।

Continue Reading

Trending