उत्तर प्रदेश
सुभासपा का बढ़ा कुनबा, सुभाष यादव की घर वापसी
लखनऊ – लोकसभा चुनावों के दौरान कुछ कारणों की वजह से सुभासपा से अलग हुए पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आजमगढ मंडल के मजबूत जमीनी नेताओं में शामिल सुभाष चन्द्र यादव ने पुनः एक बार फिर घर वापसी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर के हाथों से पार्टी का प्रतीक चिन्ह लेकर घर वापसी करते हुए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा, डॉक्टर बिंदेश्वरी पांडे,कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी सहित और भी कई पदाधिकारी भी मौजुद रहे।
आपको बता दें की सुभाष चन्द्र यादव की गिनती आजमगढ मंडल के उन नेताओं में की जाती है। जिन्होंने समाजवादी पार्टी के अस्तित्व को काफी हद राजनैतिक चुनौती देकर चोट पहुंचाई है। सुभाष यादव ने एक लंबा समय सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर कई डिबेटो में पार्टी का मजबूती से पक्ष रखा है जिसका जवाब विपक्ष के नेताओं/प्रवक्ताओं के पास भी नहीं रहता था। फिलहाल सुभाष चन्द्र यादव सुभासपा के साथ फिर से जुड़ गए हैं जिसकी खलबली विपक्ष के खेमे में स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश
इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।
महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात
प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।
महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत