T20 WC 2022
Sunil Gavaskar ने फटकारा- IPL के समय कहां जाता है वर्कलोड और थकान

नई दिल्ली। ICC T20 WC 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार के बाद से टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। इसी क्रम में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर रोहित शर्मा एंड कंपनी को जमकर फटकार लगाई है और सवाल उठाया कि यह वर्कलोड मैनेजमेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलते हुए कहां जाता है।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, कही यह बात
इस तरह अपने बालों को बिना डैमेज किए करें स्ट्रेट, अपनाएं ये घरेलू उपाय
गावस्कर ने कहा, ‘बदलाव होंगे, जब आप वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते, तो बदलाव तो होंगे ही। हमने वह देखा है कि जो न्यूजीलैंड के लिए टीम जा रही है, उसमें बदलाव हुए हैं। ये जो वर्कलोड-वर्कलोड मैनेजमेंट की बातें चलती हैं, कीर्ति और मदन ने सही कहा कि वह सिर्फ भारत के लिए खेलने के नाम पर होता है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आप आईपीएल खेलते हैं, पूरी सीजन खेलते हैं, वहां आप ट्रैवलिंग करते हैं, सिर्फ पिछला आईपीएल चार मैदानों पर हुआ, बाकी में तो आपको यहां से वहां जाना होता है। वहां आपको थकान नहीं होती? वहां आपको वर्कलोड नहीं होता? सिर्फ जब भारत के लिए खेलना होता है, तो वर्कलोड होता है। वह भी तब जब आप नॉन ग्लैमरस देशों के दौरों पर जाते हैं। तब आपका वर्कलोड बनता है?’
Sunil Gavaskar, Sunil Gavaskar reprimanded, ICC T20 WC 2022,
T20 WC 2022
Blind T20 WC: बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी बार भारत बना चैंपियन

बेंगलुरु। दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप (Blind T20 WC) के फाइनल में भारतीय टीम ने आज शनिवार 17 दिसंबर को बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल जीता है। टीम इंडिया इस मैच में 120 रनों से जीती। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें
अर्जुन तेंदुलकर ने की पिता के रिकॉर्ड की बराबरी, डेब्यू मैच में जड़ा शतक
भारतीय टीम इससे पहले 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट को जीती थी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो शतक लगे। सुनील रमेश ने 63 गेंद पर 136 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजय रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए सिर्फ सलमान ही अपने बल्ले से कमाल दिखा पाए। उन्होंने 66 गेंद पर 77 रन बनाए। सलमान को किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
वी राव और एल मीणा का नहीं चला बल्ला
भारत के लिए पारी की शुरुआत वी राव और सुनील रमेश ने की। राव 12 गेंद पर 10 रन बनाकर सलमान की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए एल मीणा खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए।
उन्हें सलमान ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान अजय रेड्डी और वी राव ने पारी को संभाला। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अंत तक आउट नहीं हुए।
Blind T20 WC, India won Blind T20 WC, Blind T20 WC latest news,
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
नेशनल3 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया एक्शन
-
करियर3 days ago
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 42 लाख छात्र होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति2 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति