नेशनल
दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी मे बदमाशों ने दोस्तों के साथ आग सेंक रहे एक युवक पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में पीड़ित को पांच गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का इलाज जारी है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बदमाश गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने रोहित और राहुल नाम के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। इनके साथ सुनील उर्फ गोलू नाम का एक और शूटर था, जिसकी रवि के साथ पुरानी रंजिश थी। पुलिस तीसरे शूटर की तलाश कर रही है।
मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र का है। यहां त्रिलोकपुरी 13 में पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में युवक को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि युवक को पांच गोली लगी हैं। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
रात 12.30 बजे हुई घटना
घायल युवक की पहचान रवि के तौर पर हुई है। रवि त्रिलोक पुरी का रहने वाला है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। बॉडी बिल्डिंग में वह कई अवार्ड भी जीत चुका है। बुधवार रात तकरीबन 12:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में लकड़ी जलाकर आग सेंक रहा था। बताया जा रहा कि तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रवि को पांच गोली लग गईं और वह वहीं बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाएगा। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटपड़गंज मैक्स में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
खेल-कूद
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां स्कूटी और ब्रेजा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक माैके से फरार हो गया। दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए। मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।
खिलाड़ी थीं सावित्री देवी
पेरिस ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के बड़े मामा युद्धवीर सिंह व नानी सावित्री देवी की महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युद्धवीर (50) रोडवेज में चालक थे जबकि सावित्री देवी (70) भी खिलाड़ी थीं। वह भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी थी।
ड्यूटी पर जा रहे थे युद्धवीर
जानकारी के अनुसार युद्धवीर का घर महेंद्रगढ़ बाइपास पर है। वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उन्होंने साथ में सावित्री देवी को भी बैठा लिया। सावित्री देवी को उन्हें लोहारू चौक के समीप अपने छोटे भाई के घर छोड़ना था। जब वे महेंद्रगढ़ रोड पर कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक कार गलत साइड में आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई जबकि स्कूटी सवार मां-बेटा भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का एलान- सरकार बनने पर बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे छात्र
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद24 hours ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए