अन्य राज्य
TMC प्रवक्ता साकेत गोखले गिरफ्तार, मोरबी हादसे पर अफवाह फैलाने का आरोप
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि गुजरात पुलिस ने मोरबी ब्रिज हादसे पर ट्वीट करने के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार रात जयपुर में उतरने के बाद गिरफ्तार किया है’।
TMC national spokesperson @SaketGokhale arrested by Gujarat Police.
Saket took a 9pm flight from New Delhi to Jaipur on Mon. When he landed, Gujarat Police was at the airport in Rajasthan waiting for him and picked him up. 1/3
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) December 6, 2022
यह भी पढ़ें
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के खिलाफ थी कांग्रेस: सीएम योगी आदित्यनाथ
दांतों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तीन घरेलू नुस्खे, दर्द से मिलेगी तुरंत राहत
जयपुर से हुई साकेत गोखले की गिरफ्तारी
सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने साकेत गोखले की गिरफ्तारी को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने बताया कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात 9 बजे की फ्लाइट ली थी। जब वह जयपुर उतरे तो गुजरात पुलिस ने राजस्थान के हवाई अड्डे से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सारा सामान किया जब्त
सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आगे बताया कि मंगलवार को आधी रात 2 बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि पुलिस उसे अहमदाबाद लेकर जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएगा। सांसद के अनुसार, पुलिस ने उसे दो मिनट के लिए फोन कॉल करने दिया और फिर उसका फोन और उसका सारा सामान जब्त कर लिया।
सांसद ने कहा मोरबी पुल हादसे पर साकेत के ट्वीट को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने झूठा मामला दर्ज किया गया है। TMC और विपक्ष अब चुप नहीं रह सकता है। भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही है।
क्यों हुई साकेत गोखले की गिरफ्तारी
दरअसल, साकेत गोखले ने मोरबी ब्रिज हादसे के बाद एक रिपोर्ट को ट्विटर पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के मोरबी ब्रिज हादसे वाली जगह पर जाने को लेकर सवाल उठाए थे।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि आरटीआई से पता चलता है कि कुछ घंटों के लिए पीएम मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें से 5.5 करोड़ रुपये ‘वेलकम, इवेंट मैनेजमेंट और फोटोग्राफी’ के लिए थे।
उन्होंने आगे लिखा कि 5 करोड़ में से प्रत्येक मृतकों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है। सिर्फ मोदी के कार्यक्रम प्रबंधन और पीआर की कीमत 135 लोगों के जीवन से अधिक है।
RTI reveals that Modi’s visit to Morbi for a few hours cost ₹30 cr.
Of this, ₹ 5.5cr was purely for “welcome, event management, & photography”.
135 victims who died got ₹4 lac ex-gratia each i.e. ₹5 cr.
Just Modi’s event management & PR costs more than life of 135 people. pic.twitter.com/b4YNi1uB9c
— Saket Gokhale (@SaketGokhale) December 1, 2022
गुजरात की साइबर सेल ने दर्ज किया था केस
जिसके बाद गुजरात की साइबर सेल ने TMC प्रवक्ता साकेत गोखले के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया था। मोरबी पुल हादसे से संबंधित फर्जी खबर फैलाने के आरोप में टीएमसी के साकेत गोखले को गिरफ्तार किया गया है।
TMC spokesperson Saket Gokhale arrested, Saket Gokhale spreading rumors on Morbi accident, Saket Gokhale arrested, Saket Gokhale, TMC spokesperson Saket Gokhale,
अन्य राज्य
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी
महाकुम्भनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार देर रात महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे। सुबह बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम घाट पर पावन डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना, भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने मां गंगे की आरती की और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें इस आयोजन के कुशल संचालन के लिए बधाई दी।
इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा का शनिवार देर रात प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ में बने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की।
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सजा का एलान
-
नेशनल2 days ago
कोटा में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, अब नीट की छात्रा ने दी जान