उत्तर प्रदेश
उप्र: दूध में मिलावट का जहर! राजधानी में 15 बड़ी डेयरी में पड़े छापे में दो तिहाई सैंपल फेल

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ में लगातार दूध और दूध से बने प्रोडक्ट में मिलावट की बातें सामने आ रही हैं। लगातार आ रही शिकायतों पर FSDA की टीम ने 15 बड़ी डेयरियों पर छापेमारी कर सैंपल कलेक्ट किए। इसमें करीब 68% सैंपल जांच में फेल मिले। जांच के दौरान पता चला है कि कुछ में शैंपू की और डिटर्जेंट पाउडर की बात सामने आई हैं।
दूध से बने प्रोडक्ट में मिलावट की बात सामने आई
सहायक आयुक्त (खाद्य) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नकली दूध की पहचान करना कोई मुश्किल काम भी नहीं है। घर पर ही आसानी से मिलावटी दूध की पहचान की जा सकती है। यदि कोई ऐसा करे तो उसकी शिकायत की जा सकती है।
ऐसे करें दूध की पहचान
. अगर आपको शक है कि दूध नकली है तो इसके लिए आप खुद ही घर पर जांच कर सकते हैं। थोड़ा सा कच्चा दूध मुंह में रखकर देखें। यदि दूध में आपको कड़वाहट लगे तो समझ जाएं कि दूध में मिलावट की गई है। जबकि असली दूध में कड़वाहट नहीं होती है।
. दूसरी तरीका है कि दूध को चिकनी सतह पर बहाएं। बहाने पर दूध झाग छोड़कर जा रहा है तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट की गई है। अगर आराम से बह जाए वो असली है।
. तीसरी तरीका है कि अंगूठे पर दूधे की कुछ बूंदें डाल लें, यदि वो बहता हुए बिना किसी निशान के बह जाए तो समझ लीजिए कि दूध में पानी मिला हुआ है।
.चौथा तरीका है टेस्ट ट्यूब में दूध लेकर 10 बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चम्मच शक्कर मिलाएं। 5 मिनट बाद यह लाल हो जाए तो समझ लें कि इनमें वनस्पति ऑयल मिला हुआ है।
. पांचवा तरीका है दूध को एक शीशी में भरकर हिलाएं. यदि बहुत ज्यादा झाग बन रहा है तो समझ जाएं कि इसमें कोई केमिकल मिलाया गया है।
पकड़े जाने पर कितनी हो सकती है सजा
यदि दूध में कोई जानलेवा पदार्थ मिला है तो आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। अगर आप इसमें संलिप्त पाए गए तो 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
उत्तर प्रदेश
महाकुम्भ 2025 : सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने महाकुम्भ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे ‘एकता का महाकुम्भ’ बताया है।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।” उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।
बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है।
ये प्रमुख राजनेता अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आएंगी।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
डिपोर्टेशन के मुद्दे पर राज्यसभा में क्या बोले, विदेश मंत्री एस जयशंकर
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने का है आरोप
-
नेशनल2 days ago
ऑपरेशन लोटस से घबराए केजरीवाल, आनन-फानन में बुलाई सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आज से आगाज, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
-
खेल-कूद3 days ago
पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने कहा – यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
“चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा” – अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
संघ के प्रथम कारसेवक कामेश्वर चौपाल का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक- सीएम योगी