Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ब्लाउज और ब्लू स्कर्ट पहन लड़की का रूप धर जेल से हुआ फरार, पकड़ाया

Published

on

Loading

असुन्सियोन (पैराग्वे)। आमतौर पर जेल से भागने के लिए कैदी अलग-अलग उपाय करते हैं। कभी एक चम्मच से ही सुरंग खोद दी, तो कहीं कोई हथकड़ी लगी होने के बाद फरार हो गए।

अब एक शख्स ने जेल से भागने के लिए जो किया वो जरा फ़िल्मी है। ये जनाब महिला के गेटअप में जेल से फरार हुए लेकिन बदकिस्मती धर लिए गए। मामला लैटिन अमेरिकी देश पैराग्वे का है।

इस कैदी का नाम सीजर ऑर्टिजू (César Ortíz) है। पैराग्वे के लोग उन्हें Gordito Lindo या Cute Chubby के नाम से भी जानते हैं। खबरों के मुताबिक, जेल में उनसे मिलने एक महिला आई थी। सीजर उस महिला के साथ प्राइवेट रूम में गए।

इसके कुछ ही टाइम बाद सीजर ने अंदर ही ब्लाउज और ब्लू स्कर्ट पहन लिया। यहां तक कि उसने नाखूनों पर नेल पॉलिश तक भी लगा ली। फेक आईलैशेज लगाया और चेहरे पर मेकअप करने के साथ-साथ उसने विग लगा लिया। सीजर ने पूरा महिला का रूप धर लिया।

नोटिस नहीं कर पाए लोग

महिला के गेटअप में सीजर कुछ चेक प्वाइंट्स को बड़ी आसानी से पार कर गए। किसी ने उनकी इस गलती के बारे में नोटिस भी नहीं किया। इसके बाद उन्होंने जेल के एग्जिट गेट का दरवाजा खोला, पर किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी।

जेल से कुछ ही दूरी पर सीजर को पुलिस ने फिर पकड़ लिया। उनके साथ तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी पर सीजर को जेल से भगाने में मदद करने का आरोप लगा है।

किया गया कहीं और शिफ्ट

इस घटना के बाद हडकंप मच गया। अब सीजर को भी दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सीजर की प्रेमिका ने इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने उसी जेल में सीजर को ट्रांसफर करने की बात कही है।

जानकारी के लिए बता दें कि सीजर, लैटिन अमेरिकी ड्रग डीलिंग गैंग Rotela Clan का सेकंड लीडर इन कमांड है। पैरग्वे में ड्रग ट्रेड को कंट्रोल करने के लिए जंग जारी है।

Continue Reading

ऑफ़बीट

भीषण सड़क हादसे में कार सवार माता-पिता की मौत, दो बच्चों की बची जान

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चमत्कारिक रूप से उनके दो बच्चों की जान बच गई। दोनों बच्चे घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 3.30 बजे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर विशाल जैन अपनी कार से अहमदाबाद लौट रहे थे, तब उनकी कार तेज गति से आगे चलने वाले ट्रक से टकरा गई। हादसे में विशाल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार, ट्रक में फंस गई थी।

मृतक के परिवार ने बताया कि सुबह 4 बजे हमें पुलिस कॉल आया और कहा गया कि विशाल और उसकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई है। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतक विशाल अहमदाबाद के शाहीबाग का रहने वाला है और स्क्रैप का बिजनेस करता है। उसके दो बच्चों में एक 8 साल की बेटी और दूसरा 5 साल का बेटा है। परिवार में विशाल के माता-पिता और भाई-भाभी हैं।

Continue Reading

Trending