नेशनल
पश्चिम बंगाल: लैंडिंग के वक्त तूफान में फंसी स्पाइसजेट की फ्लाइट, 40 यात्री हुए घायल

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को स्पाइसजेट का विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गया। हादसे में कम से कम 40 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। हादसा उस समय हुआ जब स्पाइसजेट का विमान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार 40 में से कम से कम 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि तूफान में विमान कैसे फंस गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि दस यात्रियों की हालत गंभीर है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। तूफान की वजह से प्लेन हवा में ही गोता खाने लगा था।
Around twelve passengers were injured due to severe turbulence on a #SpiceJet Mumbai-Durgapur flight while it was descending for the destination airport.
Read more here: https://t.co/5tWstLuiFd pic.twitter.com/VysuYmuzEn
— Hindustan Times (@htTweets) May 2, 2022
गोता खाते वक्त प्लेन के केबिन में लोड सामान यात्रियों के ऊपर गिर गया। एक आधिकारिक बयान में, स्पाइसजेट ने कहा कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली उसकी बोइंग बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-945 को उतरते समय गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। स्पाइसजेट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया है और कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है।
नेशनल
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। आज यानी 17 फरवरी 2025 को नए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए मीटिंग होनी है। चुनाव आयुक्त को लेकर यह मीटिंग पीएम हाउस में शाम 5.30 बजे होनी है। इस माटिंग में पीएम मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। पैनल, सर्च कमेटी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों में से एक नाम की सिफारिश करेगा।
इसके बाद राष्ट्रपति इस सिफारिश के आधार पर अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करेंगे। बता दें कि 18 फरवरी 2025 को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायर हो रहे हैं। कानून के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर, राजीव कुमार ने यह पदभार वर्ष 2022 में संभाला था। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए। इनमें, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड और इसी साल हुए दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी शामिल है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
नेशनल3 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया एक्शन
-
करियर3 days ago
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 42 लाख छात्र होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति2 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति