Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दोस्तों के साथ नजर आए जेनिफर, कैस्पर

Published

on

Loading

गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट को लॉस वेगास में दोस्तों के साथ डिनर पर देखा गया। वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जेनिफर और कैस्पर ने शुक्रवार को एमजीएम ग्रांड्स हक्कासन लास वेगास रेस्टोरेंट एंड नाइटक्लब में कई दोस्तों के साथ डिनर किया और संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए।

जेनिफर सफेद रंग का जंपसूट पहनकर रेस्त्रां पहुंची थीं। उन्होंने हाथों में लियोपोर्ड वलेंटाइनों बैग पकड़ रखा था।

डिनर के बाद 45 वर्षीया जेनिफर ने पार्टी में डांस के लिए पोशाक बदली। डांसफ्लोर के लिए उन्होंने क्रॉप टॉप, लेगिंग्स, स्नीकर और बकेट हैट लगा रखी थी। उन्होंने नाइटक्लब की चौथी मंजिल पर बने क्लब की वीआईपी मेज से संगीत का लुत्फ उठाया।

जेनिफर ने कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

जेनिफर और कैस्पर दो साल डेटिंग करने बाद जून, 2014 में एक दूसरे से अलग हुए थे।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending