Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरियाः कट्टरपंथी आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकवादी ढेर

Published

on

Loading

लागोस| नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के मैदुगुरी सहित अन्य कस्बों में नाइजीरियाई सैनिकों की कार्रवाई में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सूत्र ने बताया कि बोरनो की राजधानी मैदुगुरी में हमला करने वाले आतंकवादियों को राज्य में तैनात सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया।

सूत्र के मुताबिक, घायल हुए कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के पास से बख्तरबंद वाहन, भारी बंदूक, मशीनगन और दूसरे खतरनाक हथियार जब्त किए गए। सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के विस्फोटकों से भरे तीन वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया।

बोरनो में कार्यरत सिन्हुआ के एक रिपोर्टर ने बताया कि कोंडुगा इलाके में नाइजीरियाई सेना ने रविवार को दो बार आतंकवादियों के हमले को नाकाम किया। रिपोर्टर ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में कुछ सैनिक शहीद हुए और कुछ घायल भी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में UP के नवेंदु दूसरी बार बने सांसद

Published

on

Loading

लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में कानपुर शहर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा चुनाव जीत कर दूसरी बात सांसद बन गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी से ब्रिटेन के स्टाकपोर्ट सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। नवेंदु मिश्रा का परिवार खुशी से गदगद है। नवेंदु मिश्रा कानपुर के आर्य नगर निवासी हैं। उनका परिवार आर्य नगर में रहता है। लखनऊ में उनके सगे मौसेरे भाई उद्घोगपति नीलेंद्र पांडेय ने बताया कि नवेंदु मिश्रा के चाचा प्रभात रंजन मिश्रा मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं से वह 1998-99 में वह परिवार के साथ एक कंपनी में नौकरी करने ब्रिटेन चले गए थे। नवेंदु मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में की। उन्होंने बताया कि लेबर पार्टी से नवेंदु मिश्रा ने एस्कॉर्ट सीट से जीत हासिल की है। शिक्षा पूरी करने के बाद ही वह लेबर पार्टी से जुड़ गए थे श। श्री पांडेय ने बताया नवेंदु मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 5:00 बजे फोन कर चुनाव जीतने की सूचना दी और पिताजी से आशीर्वाद भी लिया।

नवेंदु ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ राजनीति शुरू की

नवेंदु मिश्रा ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर के राजनीति शुरू की राजनीतिक व्यस्तता की वजह से उन्होंने दो बार अपनी शादी रद्द कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि कोरोना कल के दौरान लखनऊ में रिश्ते का कार्यक्रम तय हुआ था। लड़की देखनी थी, लेकिन उस समय ब्रिटेन में चुनावी सरगर्मीयां शुरू होने के कारण वह कार्यक्रम रद्द कर वापस चले गए थे।

Continue Reading

Trending