Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम सिंह के रिपोर्ट कार्ड में अखिलेश अच्छे नम्बरों से पास!

Published

on

Loading

Mulayam-Singh-Yadavलखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की रजत जयंती के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में गरीब तथा किसानों की आवाज उठाई है। साथ ही अखिलेश ने बहुत काम किया है, इनको आगे की काफी काम करना है।

कुल मिलाकर मौका बड़ा था और कई जाने-माने चेहरे मौजूद थे, इसलिए मुलायम ने पिछले कई मौकों पर प्रदर्शित अपने सख्त रुख को नरम करते हुए सीएम अखिलेश यादव को अच्छे नम्बरों से पास घोषित कर दिया।

जनेश्वर मिश्र पार्क में सभा को संबोधित करते समय मुलायम सिंह यादव ने पार्टी तथा समाजवाद के आंदोलन का बखान करते समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, देश में समाजवाद का आंदोलन सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने के लिए शुरू किया गया। हम भी इस आंदोलन को बढ़ाने में एक हिस्सा बने। हमारा प्रयास है कि प्रदेश तथा देश में सभी लोग महिला व दलित के साथ महादलितों का सम्मान करें।

मुलायम ने कहा, समाजवादी पार्टी दिन पर दिन नई ऊंचाई को छू रही है। इसके इतर कुछ लोग पार्टी के टूटने तथा समाप्त होने की बातें कर रहे हैं। हमने इस पार्टी को समाप्त होने के लिए नहीं बनाया है। हमारी पार्टी ने सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। आज भी भेदभाव मिटाने के लिए हर जगह पर समाजवादी आंदोलन जारी है। देश में आज भी 21 करोड़ लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा, हमारा प्रयास इनको भरपेट खाना देने का भी चल रहा है। समाजवादियों ने हमेशा जोडऩे का काम किया है। हमने जनता को विश्वास दिलाया, ताकि देश की एकता बनी रहे। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। सभी लोग मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के कुछ लोगों पर निशाना भी साधा। मुलायम ने कहा, क्या हमने इधर-उधर कब्जा करने के लिए पार्टी बनाई है? उन्होंने कहा, क्या यह सोचकर सपा सरकार बनाई थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। आप लोग जरा महिलाओं के हित के बारे में सोचो। अभी हमको बहुत कुछ करना है। आप सभी लोग जो नारा देते हो, उसका पालन करो। हमने बिना किसी भेदभाव के सुविधाएं दी हैं।

पंजाब

मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं, मैं लोगों की सेवा के लिए समर्पित: भगवंत मान

Published

on

Loading

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए रोड शो किया। आप उम्मीदवार महेंद्र भगत के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने विपक्ष की आलोचना की। मान ने वादा किया कि अगर भगत जीतते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम नकोदर चौक मेन रोड पर अवतार नगर वार्ड नंबर 33 में हुआ।

रोड शो के दौरान मान ने दावा किया कि अन्य पार्टी उम्मीदवार पहचान के लिए बेताब हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि उनकी पार्टी ने पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में दो नेताओं पर भरोसा नहीं किया है, लेकिन आश्वासन दिया कि एक को पहले ही हटा दिया गया है और दूसरे को 14 जुलाई तक हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि विपक्षी नेता मौसम का आकलन करने के बाद ही बाहर निकलते हैं।

सीएम मान ने कहा, “अगर मुझे पैसे कमाने होते तो मैं राजनीति में नहीं आता।” उन्होंने आगे कहा कि वह एक कॉमेडी शो से 70 लाख रुपए कमाते थे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है और वह लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने आगे कहा, “आज भगवंत सिंह मान विपक्षी नेताओं के सपनों में आ रहे हैं।” इस टिप्पणी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर उनके बढ़ते प्रभाव और प्रभाव में उनके विश्वास को उजागर किया।

Continue Reading

Trending