बदायूं। उप्र के बदायूं के अलापुर थाने में एक मदरसा प्रबंधक (madrasa manager) समेत तीन के खिलाफ शिक्षिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रबंधक ने उसे बच्चे पढ़ाने के बहाने बुलाया था। उसे कोल्डड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो शिक्षिक ने न्यायालय में शरण ली।
यह भी पढ़ें
मैक्सिको और थाईलैंड भी जल्द हो सकते हैं UPGIS 2023 में पार्टनर कंट्री
चीन में फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में दोगुने हुए प्रतिबंध
अलापुर थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका के मुताबिक वह वर्ष 2017 में ककराला के मदरसा हिकमत खां में पढ़ा रही थी। मदरसा का प्रबंधक राशिद अली अक्सर उससे आपत्तिजनक बातें करता था। उससे कहता था कि उसने कादरचौक क्षेत्र की एक युवती से निकाह किया था लेकिन उसे छोड़ दिया है।
उसके कई युवतियों से संबंध रहे थे। वह उसको अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताता था लेकिन शिक्षिका इन सब बातों का विरोध करती थी। आखिर में प्रबंधक ने उससे कह दिया कि वह उसे पसंद है। इससे शिक्षिका मदरसा छोड़कर चली गई।
शिक्षिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल 2020 को प्रबंधक ने उसे कॉल करके बताया कि कुछ बच्चे मदरसा पढ़ने आए हैं। बच्चों को पढ़ा दो वह उसे पूरे माह का वेतन देगा। इस पर शिक्षिका अपने भाई के साथ मदरसा पहुंची। वहां कोई बच्चा नहीं था लेकिन मदरसा में प्रबंधक, नजरुल हसन और मुजाहिद उर्फ गुड्डू बैठा था।
जब उसने बच्चे पूछे तो प्रबंधक ने थोड़ी देर में आने की बात कही। प्रबंधक ने उसके भाई को घर भेज दिया। फिर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई और फिर तीनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश में आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। थकहार कर उसने न्यायालय में परिवार दायर कराया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।
यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। इसकी विवेचना कराई जाएगी। इसमें जो साक्ष्य पाए जाएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। – कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
madrasa manager, madrasa manager did rape, Madrasa manager raped teacher, Madrasa manager raped teacher in Badaun,