कर्नाटक में हिन्दू बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग हर्षा की मौत के बाद इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कार्यकर्ता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख आपका भी दिल दहल सकता है। जी हां, ये वीडियो हर्षा पर हमले के बाद का है। इस वीडियो में वो खून से लेथपथ ज़मीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
बता दें कि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हर्षा पर हमला होने के बाद भी उसके शरीर में जान बाकी थी। ज़ख़्मी हालत में होने के बावजूद भी उसके शरीर में हलचल वीडियो में देखी जा सकती है। वीडियो को किसने शूट किया है अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 17 सेकंड का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इसे कई लोग शेयर कर रहे हैं और आक्रोशित हो रहे हैं। हालांकि, इसको किसने अपलोड किया है इसकी भी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
इस हत्या को कर्नाटक के लोग हिजाब विवाद से जोड़ रहे हैं। लेकिन, हर्षा के परिवार वालों का कहना है कि हर्षा ने कुछ महीनों पहले ही बजरंग दल छोड़ दिया था। वहीं, बीजेपी का दवा है कि हर्षा बजरंग दल का कार्यकर्ता है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपियों की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की है। बढ़ते तनाव के मद्देनज़र शिवमोगा में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।