नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या (Murder of four people) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोपी केशव (25) है, जिसने पैसा देने से मन करने पर अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी केशव को हत्या कर भागते समय गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
बीसीए छात्रा आयुषी की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, पिता ही है हत्यारोपी
जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। मना करने पर युवक ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था, जहां से हाल ही में परिजन उसे घर लेकर आए थे।
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में दिख रहा है। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी केशव ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या की।
बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर एक एक कर मारा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चार लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।
पैसे देने से किया इनकार तो कर दी हत्या
आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी।
इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद पड़ोस में रहने वाले चाचा आए और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह से भी था परेशान
आरोपी केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था उसके बाद नौकरी भी छूट गई। उसकी नशे की लत को लेकर लेकर परिवार वालों के साथ उसका झगड़ा होता था, केशव गाली गलौज करता था। रोज-रोज के इस झगड़े से वह तंग आ गया था। कुछ समय पहले उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से भी वह परेशान भी था। रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है एक-एक करके मारा था।
Murder of four people, Murder of four people of one family, Murder of four people in delhi, Murder of four people news,