उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला हिंसा से जुड़ा वीडियो सामने आया है। महिला सुरक्षा की पोल खोलता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लोग तेज़ी से शेयर भी कर रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक युवक सरेराह एक युवती से मार पीट करता नज़र आता है।
ये युवक बेखौफ युवती के बाल नोच-नोच कर उसे पीट रहा है। युवती अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम होती नज़र आती है। वो खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागती है। आस पास खड़े लोगों से मदद की गुहार लगाती है, पर कोई भी उसकी सहायता नहीं करता।
ये वीडियो गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के रामासरेपुरवा का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक-युवती को थाने लाई। जानकारी के मुताबिक ये दोनों 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। मामूली से मोबाइल विवाद को लेकर युवक ने युवती को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा।