सिंगापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के फोन से उसकी अश्लील फोटो चुराई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 13 हफ्तों की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को फोटो चुराने और उसे वायरल करने का दोषी पाया है।
बताया कि दोनों साल 2019 में अलग हो गए थे। क्योंकि पति को अपनी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसकी वजह से दोनों के बीच हमेशा तनाव बना रहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति 6 फरवरी को अपनी पत्नी के घर पहुंचा और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग निकला। वो उसके फोन से इस बात की पुष्टि करना चाहता कि उसके अवैध संबंध है या नहीं।
आरोपी पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल से उसके अपने प्रेमी के साथ कुछ प्राइवेट फोटो निकाले और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी का फोन लौटा दिया। लेकिन तब तक महिला को इसकी जानकारी नहीं थी कि उसके प्राइवेट फोटो को निकाल लिया गया है। महिला का अपने सुपरवाइजर के साथ अवैध संबध थे। आरोपी का कहना है कि ऐसा करके वो लोगों को सतर्क करना चाहता था कि जो लोग अपनी पत्नी पर आंख बंद कर विश्वास करते हैं,तो ऐसा ना करे।